महिलाओं को सिखाएं आत्मरक्षा के गुर
रुड़की
पुलिस और गौरा शक्ति टीम ने महिलाओं को आत्म सुरक्षा के लिए जागरूक किया। प्रशिक्षण अभियान में 65 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। रविवार को पुलिस ने गौरा शक्ति को लेकर औद्योगिक क्षेत्र रायपुर में पहुंचकर महिलाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान में गौरा शक्ति टीम की ओर से महिलाओं को प्रशिक्षित किया गया। इसमें टीम का नेतृत्व कर रही उपनिरीक्षक अंजना चौहान ने महिलाओं को अपराधों और उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक कर सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया। उन्होंने महिलाओं से अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर कांस्टेबल अनुपमा, हेमा धस्माना, रितु शर्मा, सुष्मिता, शोभा की ओर से महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए।
