स्थापना दिवस पर किया रक्तदान
हरिद्वार
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर राजन मेहता द्वारा नूतन ओजस हॉस्पिटल ज्वालापुर में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 46 लोगों ने रक्तदान किया। पूर्व मेयर मनोज गर्ग और हॉस्पिटल के डॉ. दीपक अग्रवाल द्वारा सभी रक्त दानदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्त दान करने वालों में प्रमुख रूप से नितिन खंडूरी, मनमोहन मल्होत्रा, नितिन वालिया, लवी चौहान, मनोज वर्मा, सत्येंद्र यादव, नीरज, आशीष मेहता, धर्मेश चौहान, रविंद्र बिष्ट, आशिका चौहान, सारिका आदि शामिल रहे।
