गरीबदासाचार्य महाराज एक महान संत और समाज सुधारक थे: रविंद्र पुरी

हरिद्वार

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष और पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि गरीबदासाचार्य महाराज एक महान संत और समाज सुधारक थे। उनके द्वारा प्रदत्त शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। सभी को उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए समाजसेवा में योगदान करना चाहिए। यह बात उन्होंने जयंती पर आयोजित शोभायात्रा में कही। गरीबदासाचार्य महाराज की 306वीं जन्म जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय गरीबदासी साधु महापरिषद के संयोजन में विशाल शोभायात्रा निकाली गयी। गरीबदासी धर्मशाला सेवाश्रम मायापुर से शुरू हुई शोभायात्रा में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत रविन्द्रपुरी महाराज, महंत दामोदर दास, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वामी सतपाल ब्रह्मचारी, स्वामी ऋषिश्वरानन्द, बाबा बलराम दास हठयोगी, महंत जसविन्दर सिंह, स्वामी हरिहरानन्द, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत दिनेश दास, स्वामी शिवानंद, स्वामी चिदविलासानंद, महंत रघुवीर दास, महंत बिहारी शरण, स्वामी अन्नतानंद, महंत सूर्यमोहन गिरी, पदम प्रकाश सुवेदी सहित सभी तेरह अखाड़ों के संत महंत शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *