नवनियुक्त ईओ ने किया कार्यभार ग्रहण

नपं क्षेत्र की अव्यवस्थाओं को व्यवस्थित करना पहली प्राथमिकता
विकासनगर। नगर पंचायत सेलाकुई के नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य ने अपना कार्यभार सभाल दिया है। इस दौरान नगर के जनप्रतिनिधियों ने नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी से भेंट कर उनसे नगर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की। नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी ने आर्य ने कहा कि नगर की अव्यवस्थाओं को व्यवस्थित करना और नगर के मुख्य मार्गों से लेकर गली मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट लगाना उनकी प्राथमिकताओं में है। कहा कि नगर को स्वच्छ और हराभरा बनाने के लिए भी प्राथमिकता से कार्य किया जायेगा। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी के कार्यभार ग्रहण करने पर नगर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुलाकात कर अधिशासी अधिकारी को गुलदस्ता भेंट किया।भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने नगर क्षेत्र की समस्याओं से अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया। नगर की सड़कों, जगह जगह बिखरी पड़ी गंदगी, सड़कों की बदहाली सहित विभिन्न समस्याओं को अधिशासी अधिकारी के समक्ष रखा। इस पर अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य ने नगर वासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि समस्याओं का निराकरण उनकी प्राथमिकता है। कहा अपने अनुभवों से सेलाकुई का विकास करना चाहेंगे। कहा कि नगर में अव्यवस्थाओं का जाल बना है। सबसे पहले व्यवस्थाओं को ढर्रे पर लाना होगा। उसके पूरे नगर क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, घर घर से कूड़ा कलेक्शन कराना है। बदहाल सड़कों के लिए जेई को एस्टीमेट तैयार करवाकर शासन से नगर क्षेत्र की सड़कों के लिए धन आवंटन करवाकर सड़कों का निर्माण करना है। नालियों की मरम्मत व निर्माण किया जायेगा। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि नगर पंचायत के पास अभी पैसे की कोई कमी नहीं है। करीब चार करोड़ सत्तर लाख रुपये नगर पालिका के पास अभी विकास कार्यों के लिए है। जिसे विकास के कार्यों पर खर्च किया जायेगा। पॉलीथिन का पूर्णत: उन्मूलन किया जायेगा। पॉलीथिन उपयोग करने वाले पर जुर्माने की कार्रवाई होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल में पूर्व प्रधान भगत सिंह राठौर, अनिल नौटियाल, नरगिस कश्यप, संजय सहगल, केदार सिंह मार्तोलिया, बलवीर सिंह गुसांई, ममता ठाकुर, टिंकू कुमार, अरूण प्रकाश भट्ट, रविंद्र प्रकाश यादव, सुखबीर राठौर, पूरन सिंह, विजय बिष्ट, गणेश रतूड़ी, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *