युवती की गुमशुदगी में युवक के खिलाफ केस दर्ज
रुड़की
थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस में तहरीर के आधार पर नामजद युवक गोविंद निवासी सोहलपुर थाना कलियर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
