कोरोना का टीका मंगाने की मांग
देहरादून
कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने सरकार से कोरोना का टीका मंगाने की मांग उठाई है। उन्होंने सीएम, सचिव को भेजे पत्र में कहा कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। उत्तराखंड में गुरुवार को ही 106 नए मामले सामने आए और एक की मौत हो गई। लेकिन टीकाकरण नहीं हो पा रहा है। गिनती के लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। जिन्हें बूस्टर डोज नहीं उन्हें टीके लगवाने की व्यवस्था की जाए।
