बीजेपी अनूसूचित मोर्चो ने शहर में मनाई अम्बेडकर जयंती

देहरादून

अम्बेडकर जयंती पर शुक्रवार को भाजपा के अनुसूचित मोर्चो द्वारा शहर में जगह जगह पुष्पांजलि कार्यक्रम हुए। घंटाघर अम्बेडकर पार्क व शिवाजी नगर छबीलबाग में अम्बेडकर नगर मंडल द्वारा, वाल्मिकी बस्ती करनपुर, रतन चौक में करनपुर मंडल, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल, केदारनगर मंडल द्वारा कारगी चौक, धर्मपुर मंडल द्वारा रीठामंडी शिव मंदिर, पंडित दीन दयाल नगर मंडल, जीएमएस मंडल द्वारा गांधी ग्राम, प्रेमनगर कांवली मंडल द्वारा ब्योमप्रस्थ में, रायपुर नगर मंडल द्वारा तुनवाला, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मंडल द्वारा क्षेत्रीय बस्ती, तपोवन मंडल स्थानीय बस्ती, मसूरी मंडल, शहीद दुर्गामल्ल मंडल, श्रीदेव सुमन नगर मंडल द्वारा पथरियापीर में कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम संयोजक भाजपा अनुसूचित मोर्चा महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि बाबा भीमराम अम्बेडकर की 132 वीं जयंती पर कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। डीएल रोड में शोभायात्रा व प्रसाद वितरण हुआ। विभिन्न मंडल अध्यक्षों को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *