पीआरडी व पुलिस जवानों को दिया प्रशिक्षण

श्रीनगर गढ़वाल

थाना कीर्तिनगर में पीआरडी जवानों, पुलिस कर्मियों को चार धाम यात्रा के तहत आपदा व आपदा प्रबंधन (भूकंप,भूस्खलन आदि ) के दौरान राहत व बचाव कार्य व सीपीआर, प्राथमिक उपचार संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर अपने आस-पास मौजूद संसाधनों का उपयोग आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में करने, आपदा में चोटिल हुए लोगो को प्राथमिक उपचार देने, दुर्घटना में बहते रक्त को रोकने के तरीके, आपातकालीन नंबर पर कॉल करना (जैसे 108,112 नंबर), फैक्चर होने की दशा में तात्कालिक परिस्थिति में संभव उपचार करने के बारे में बताया गया। साथ ही सांस रुकने की दशा में, हाथ से चेस्ट में पंपिंग करने का तरीका, साथ ही आपदा प्रबंधन के अंतर्गत भूकंप, भूस्खलन, बादल फटना आदि आपदाओं के दौरान व पूर्व में तथा आपदा के पश्चात होने वाली कार्यवाही के बारे में विस्तृत जानकारी एवं रोप रेस्क्यू के अंतर्गत रोप बांधने के तरीकों, रोप क्लाइंबिंग तथा रोप रेस्क्यू के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कीर्तिनगर कमल मोहन भंडारी ने सभी पुलिस जवानों व पीआरडी जवानों को आगामी चार धाम यात्रा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करने, ड्यूटी के दौरान अनुशासित रहने तथा आपदा की स्थिति में यात्रियों/श्रद्धालुओं की हर संभव मदद करने हेतु निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *