राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया
रुड़की
मारवाड कन्या पाठशाला इंटर कालेज रुड़की छावनी में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्या भारती अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के बाहर खेलते समय मिट्टी के सम्पर्क में आने से कृमि के संक्रमण हो जाता है। कृमि संक्रमण बच्चों की गुणवत्ता को कम कर सकता है और उनके शारीरिक विकास एवं मानसिक विकास को अवरूद्ध करता है। इससे उनकी विद्यालय में उपस्थिति प्रभावित होती है। ऐसे में, बच्चों की समय-समय पर उचित डीवर्मिंग विद्यालय में कराई जा रही है। इसी के साथ सरकार द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक से 12वीं की छात्राओं को अलबेंडाजोल की गोलियां खिलाकर अभियान की शुरूआत की गई। कार्यक्रम के दौरान अनु शर्मा, आंचल अग्रवाल, निधि शर्मा एवं बबीता त्यागी मौजूद रहे।
