मुखबिर की सूचना पर सटोरी गिरफ्तार

रुड़की

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सटोरिये को गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर महेश जोशी ने बताया कि कांस्टेबल विकास त्यागी और होमगार्ड महक सिंह गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिली कि इमरान पुत्र शब्बीर अहमद निवासी मच्छी मोहल्ला सट्टा खेल रहा है। पुलिस ने इमरान को पकड़ लिया। तलाशी में ₹3270 रुपये और सट्टा पर्ची बरामद की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *