मेला: हाईवे पर डाक कांवड़ियों की भागमभाग शुरू, कल महाशिवरात्रि

हरिद्वार
धर्मनगरी में बुधवार को को हर तरफ डाक कांवड़ियों की भागमभाग देखने को मिली। हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर पैदल और डाक कांवड़ दोनों ही भारी तादात में दिखे। हरिद्वार-दिल्ली राजमार्ग पर भी काफी संख्या में शिवभक्त अपने गंतव्य को जाते दिखे। यह पहला मौका था, जब इतनी बड़ी संख्या में फाल्गुनी कांवड़ यात्रा में भी डाक कांवड़िए हरिद्वार पहुंचे है, अभी तक इस सीजन की कांवड़ यात्रा में पैदल आने वाले कांवड़िए अधिक होते थे। साथ ही दिल्ली मार्ग की ओर जाने वाले कांवड़िए नजर आ रहे हैं, जो कि सावन में अधिक होते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *