साइंस पार्क का निर्माण कार्य समय पर करें पूरा : डीएम

अल्मोड़ा

स्यालीधार के पास निर्माणाधीन साइंस पार्क का शुक्रवार को डीएम वंदना ने स्थलीय निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने साइंक पार्क के निर्माण को लेकर विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के तहत टैंक अनिवार्य रूप से बनाया जाए। साथ ही उन्होंने कार्यदाई संस्था ब्रिडकुल के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार से जो धनराशि स्वीकृत हुई है, इसके सभी कार्य समय सीमा के अंतर्गत पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि साइंस पार्क का संचालन करने के लिए सभी प्रक्रियाएं जल्द पूर्ण की जाय। यूपीसीएल एवं जल संस्थान के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि बिजली-पानी के संयोजन के लिए आवश्यक कार्यवाही पूर्ण की जाय। यहां परियोजना प्रबंधक ब्रिडकुल आकाश दीप भट्ट समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *