अपनी मांगों को लेकर डटे रहे उपनल कर्मी
बागेश्वर। स्वास्थ्य विभाग में कोविड काल के दौरान तैनात उपनल कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी कलक्ट्रेट में धरना दिया। उन्होंने सेवा अवधि बढ़ाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने उन्हें कोरोना काल में जो भी जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने उसे पूरी सिद्दत के साथ पूरा किया, लेकिन अब सरकार उन्हें बाहर का रास्ता दिखाने का काम कर रही है। इस मौके पर दीपू कन्नौजिया, अमरजीत, अंकित कुमार, सुनील कुमार, पंकज कुमार, महेश, दीपा देवी, रोहित, रीतू कन्नौजिया, पूजा, सीता देवी, विक्रम सिंह, दिनेश कुमार आदि रहे।
