बर्फबारी व ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड

 

बागेश्वर। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पिंडारी में हल्का हिमपात हुआ है। बर्फबारी व ओलावृष्टि के कारण ठंड बढ़ गई है। शु्क्रवार को भी आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं। गुरुवार की रात समूचे जिले में हुई। कपकोट तहसील के पिंडारी में हल्का हिमपात हुआ है। सुबह क्षेत्र के घाटी वाले क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। इस बार जाड़ों में वर्षा नहीं हुई, लेकिन ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ से ही वर्षा, ओलावृष्टि और हिमपात के कारण ठंड बरकरार है। बीच में चटक धूप निकलने से गर्मी होने लगी थी। अधिकतर लोगों ने कंबल, रजाई और गरम कपड़े रख दिए थे, लेकिन अप्रैल अंतिम सप्ताह में फिर से गरम कपड़े निकालने पड़े हैं। यदि मौसम कुछ दिन ऐसा ही बना रहा तो हिमालयी गांवों की चोटियों से गांव तक हिमपात होने की संभावना बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *