बीडीओ व एबीडीओ ने किया रक्तदान
बागेश्वर। खंड विकास अधिकारी आलोक भंडारी व सहायक खंड विकास अधिकारी बसंत बल्लभ जोशी ने एक प्रसूता को रक्तदान देकर उसकी जान बचाई है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती तारा देवी निवासी नई बस्ती की डिलीवरी हुई। डिलीवरी के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनका स्वास्थ्य गड़बड़ा गया। उन्हें ओ पॉजिटिव रक्त की जरूरत पड़ने लगी। इस पीड़ा को रेडक्रॉस के प्रदेश प्रतिनिधि दीपक पाठक ने सोशल मीडिया में शेयर किया। इसके बाद दोनों अधिकारी अस्पताल पहुंचे और एक-एक यूनिट रक्तदान किया। इससे महिला को नया जीवन मिला।
