संस्कृत विवि ने बीए का रिजल्ट जारी किया
हरिद्वार। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से बीए की कक्षाओं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से आगामी तीन दिनों में आचार्य और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा। विवि के छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। संस्कृत विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से बीए प्रथम, द्वितीय और पंचम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही इन परीक्षाओं के बैक पेपर परीक्षा का भी रिजल्ट जारी किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं की अंक तालिका वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने बताया कि बीए के छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपने रोल नंबर डालकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। साथ ही छात्र-छात्राएं विवि से अपनी अंकतालिका भी प्राप्त कर सकते हैं। कुलसचिव ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से जल्द ही आचार्य और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।
