पुल के पास सड़क समतल करने की मांग
रुड़की। लोगों ने नई गंगनहर पर स्टील गार्डर का पुल के पास सड़क पर ऊंचे ढलान को समतल करने की मांग की है। विधायक हाजी फुरकान अहमद ने भी मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण किया। ब्रिडकुल के उप महाप्रबंधक अजय कुमार को सड़क के ढलान समतल करने के लिए और एप्रोच को रहमतपुर मार्ग से मिलाने के लिए कहा है। पिरान कलियर में स्टील गार्डर का पुल लगभग बनकर तैयार हो गया है। निर्माणाधीन एजेंसी ने पुल की एप्रोच को कांवड़ पटरी पर सड़क पर ऊंची खड़ी कर दी। इससे कांवड़ पटरी के दोनों ओर आवजाही वाले वाहनों को चढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। नगर पंचायत प्रतिनिधि शफक्कत अली, सभासद नाजिम त्यागी, प्रधान इस्तेकार अली समेत क्षेत्र के लोगों ने कांवड़ पटरी पर बनाई गई ऊंची सड़क को लेकर ब्रिडकुल के उप महाप्रबंधक अजय कुमार से मिलकर चट्टान को समतल करने की मांग की। विधायक हाजी फुरकान अहमद भी मौके पर पहुंच निरीक्षण किया। विधायक ने बताया कि नई गंगनहर पर स्टील गार्डर के पुल का निर्माण ब्रिडकुल द्वारा किया जा रहा है। कांवड़ पटरी और रहमतपुर मार्ग से जोडने के लिए एप्रोच का कार्य किया जा रहा है। निर्माणाधीन एजेंसी समस्या दूर करने को कहा गया है। उप महाप्रबंधक ब्रिडकुल अजय कुमार ने बताया कि ढलान को समतल करने के लिए इस्टीमेट बनाया जा रहा है। जल्द ही ढलान को समतल कर दिया जाएगा। इस दौरान शहजाद, कल्लू त्यागी, वसीम, समून अहमद, सफीक मलिक, वहीद, इंतजार राणा, नवीस, मुन्ना, मासूम, सुल्तान, वसीम, मोबिन, नफीस, मास्टर नूरहसन आदि मौजूद रहे।
