पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया

रुड़की। इस समय प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है। सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने के लिए यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं। श्रद्धालुओं के वाहनों को आने-जाने में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसे लेकर पुलिस और राजस्व प्रशासन के अधिकारियों को साथ लेकर सुल्तानपुर नगर पंचायत ने रविवार को कस्बे में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। एसडीएम गोपालराम बिनवाल ने बताया कि नगर पंचायत ने कई दिन पहले सार्वजनिक रास्तों पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित करने के बाद उसे हटाने का नोटिस दिया था। कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटवा दिया था, जबकि काफी अतिक्रमण बाकी था। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया था। उन्हें समझाकर लौटाने के बाद वहां से अतिक्रमण हटवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *