भारत को जनसंख्या नियंत्रण पर कार्य करना होगा: सीएमओ

हरिद्वार

सीएमओ डॉ. मनीष दत्त ने कहा कि भारत को जनसंख्या नियंत्रण पर कार्य करना होगा। वरना भविष्य में विकट समस्यायें हमारे समक्ष उपस्थित होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य सम्बन्धी अनेक कार्यक्रम प्रारम्भ किये हैं। जो धरातल स्तर पर कार्य कर रहे हैं। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में मंगलवार जी-20 के सन्दर्भ में विविध जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत ‘भारत में स्वास्थ्य सुविधायें: चुनौतियां एवं अवसर विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. मनीष दत्त, प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने किया। प्रतियोगिता में अपराजिता ने प्रथम, गौरी अग्रवाल ने द्वितीय तथा आरती असवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीएमओ ने कहा कि सरकार के अलावा हमारा भी कर्तव्य है कि हम बीमारियों के बारे में समाज में जागरूकता पैदा करें। डॉ. दत्त ने श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज का आभार जताया। प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि कोविड-19 महामारी में चिकित्सकों एवं स्टाफ ने प्रशंसनीय कार्य किये। सरकार द्वारा कोरोना महामारी में अनेक स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाये गये। जिससे जनता को सीधे लाभ पहुंचे। भाषण प्रतियोगिता में अमूल्य सक्सेना, गौरव बंसल, अर्शिका, छाया, अभिलाषा, अनीष कुमार, नेहा, आरती असवाल, आयुष, अपराजिता, खुशी, गौरी अग्रवाल, भावेश आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर विनय थपलियाल, डॉ. लता शर्मा, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. पदमावती तनेजा, विनीत सक्सेना, डॉ. विनीता चैहान, डॉ. मिनाक्षी शर्मा, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. पुनीता शर्मा, डॉ. पदमावती तनेजा, प्रिंस श्रोत्रिय, मोहन चन्द्र पाण्डेय आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *