सीडीओ ने बालक छात्रावास का निरीक्षण किया

काशीपुर

मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगई ने काशीपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही वार्डन व शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।सीडीओ भटगई ने शुक्रवार को छात्रावास किचन, बच्चों के शयन कक्ष आदि का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों को बच्चों को परिवेष से जोड़ते हुए कहानी पाठ, संख्यात्मक ज्ञान, वर्णमाला आदि का ज्ञान देने के निर्देश दिए। साथ ही सीएमओ डॉ.सुनीता रतूड़ी चुफाल से बात कर डॉक्टरों का एक पैनल बनाने के निर्देश दिए। कहा कि समय-समय पर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाए। वहीं उप शिक्षा अधिकारी गीतिका जोशी से छात्रावास में रह रहे छात्रों का विशेष ध्यान रखने की बात कही। उन्होंने स्कूल में स्मार्ट टीवी का उपयोग करने की भी सलाह दी। इस दौरान छात्रावास के 50 बच्चों समेत प्रभारी सीआरसी समन्वयक युद्धवीर सिंह, सुरेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *