सट्टे की खाईबाड़ी में एक गिरफ्तार

हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने एक युवक को सट्टे की खाईबाड़ी में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक को थाने लाकर चालान कर दिया है। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि रावली महदूद में सट्टे की खाईबाड़ी हो रही है। पुलिस ने छापेमारी की तो एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। मौके से पुलिस ने डायरी, पेन और नगदी बरामद की है। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि पंकज पुत्र जयपाल निवासी रावली महदूद से एक पैन, गत्ता व सट्टा पर्ची और 2580 रुपये बरामद हुए हैं। युवक का संबंधित धाराओं में चालान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *