जीआरपी में 187 नए पद सृजित करने का प्रस्ताव भेजा

रुड़की। एसपी जीआरपी अजय गणपति कुंभार ने जीआरपी थाने का वार्षिक निरीक्षण कर थाने की उत्कृष्ट प्रस्तुति पर दो सिपाहियों को पुरस्कृत किया। बाद में उन्होंने सीएलजी सदस्यों, कुलियों, वेंडरों से बैठक कर जन सहयोग मांगा। बताया कि जीआरपी में 187 नए पद सृजन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। एसपी जीआरपी अजय गणपति कुंभार लक्सर जीआरपी थाने का वार्षिक निरीक्षण करने रेलवे स्टेशन पहुंचे। सबसे पहले उन्हें सलामी दी गई। इसमें शानदार टर्न आउट पर उन्होंने सिपाही आंचल कुमार को पुरस्कार दिया। इसके बाद उन्होंने थाने के शस्त्रों का मुआयना कर इनकी नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिए। दरोगाओं और सिपाहियों से शस्त्रों को लोड, अनलोड कराकर भी देखा। इस दौरान आर्म्स एम्युनेशन के अच्छे प्रस्तुतीकरण पर उन्होंने थाने की महिला हेड कॉन्सटेबल झनक और ट्रेनो में यात्रियों को जागरूक करने पर सिपाही जयपाल सिंह को पुरस्कार दिया। निरीक्षण में उन्होंने थाने के दस्तावेजों का रखरखाव पर संतुष्टि जाहिर की और इन्हें हमेशा अपडेट रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *