नीट परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को किया सम्मानित
पिथौरागढ़। नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। बुधवार को धामी क्लासेज कोचिंग संस्थान में परीक्षा में सफल हुए करन सिंह चौहान, युवराज सिंह खडायत, दिया बोरा को सम्मानित किया गया। शिक्षक प्रदीप मेहता ने बताया कि सीमांत से नीट जैसी कठिन परीक्षा में उत्तीर्ण होकर विद्यार्थी पिथौरागढ़ को गौरवान्वित कर रहे हैं। उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं से भी कडी मेहनत करने की बात कही। इस दौरान भूपेंद्र सिंह धामी, हरीश जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
