झबरेड़ा में 12 घंटे रही बिजली कटौती
रुडकी। झबरेड़ा। नगर और आसपास के क्षेत्र में 12 घंटे की बिजली कटौती से एक लाख की आबादी को दिक्कतें झेलनी पड़ी। बिजली कटौती का सिलसिला पिछले कई दिन से नहीं रुक पा रहा है। स्थानीय निवासी डॉ. जोध सिंह चौधरी, बिरम सिंह, इंद्रेश मोती, मुकेश कुमार, यशवीर सिंह, भोला सिंह, अशोक कुमार आदि का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते कस्बे और आसपास के क्षेत्र में 12 घंटे तक की बिजली कटौती की जा रही है। इससे लोगों को भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। लघु उद्योग धंधे ठप हो गए हैं। शुक्रवार रातभर बिजली कटौती से लोग परेशान रहे।
