पुलिस ने सवा किलो गांजे के साथ तस्कर दबोचा  

हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने रविवार रात चैकिंग के दौरान सिडकुल-बहादराबाद फोरलेन स्थित एक खोखा संचालक युवक को भारी मात्रा में अवैध गांजे की तस्करी करते पकड़ा है। युवक के पास से नगदी भी बरामद हुई है। आरोपित युवक के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। मेडिकल जांच के बाद आरोपित युवक को कोर्ट से जेल भेज दिया है। रविवार रात पुलिस रावली महदूद में गश्त कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि एक खोखा संचालक युवक अवैध रूप से गांजे की तस्करी कर रहा है। पुलिस जब खोखे पर पहुची तो खोखा संचालक भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद हुआ। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि आशुतोष पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी शाकुम्बरी बिहार, कोतवाली देहात जिला सहारनपुर हाल ब्रहमपुरी के पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा मिला है। मेडिकल जांच के बाद आरोपित युवक को सोमवार सुबह कोर्ट से जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *