छात्र-छात्राओं के लिए सेफटी सिक्योरिटी प्रोग्राम आयोजित किया 

विकासनगर

राजकीय हाईस्कूल दातनू में शनिवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत छात्र-छात्राओं के लिए सेफटी सिक्योरिटी प्रोग्राम आयोजित किया गया। शिक्षक हेमंत कठैत ने छात्र-छात्राओं को बचाव एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी मुहैया कराई। जानबूझ कर पैदा किए जाने वाले खतरों से बचाव और रक्षा करना सिक्योरिटी कहलाता है, जबकि अनजाने खतरों को रोकने के लिए उठाए गए कदम सेफ्टी कहलाते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्य राजीव काला, इंदु बडियारी, आशा लांभा, अर्चना खत्री, प्रदीप भट्ट, विनीता जोशी, सीमा देवी, रीता देवी, संगीता देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *