जिला पंचायत अध्यक्ष को बधाई और शुभकामनाएं दीं
रुड़की
गुर्जर मिलन समिति के पदाधिकारियों एवं संरक्षक मंडल ने निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी किरण सिंह को उनके आवास जादूगर रोड सिविल लाइंस रुड़की पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बताया कि 18 अक्तूबर 2022 को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का भरसक प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर चौधरी दिनेश सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, अंतर पाल, राजवीर पंवार, ईलम सिंह पंवार, मदनपाल भड़ाना, विजयपाल चौहान, कृष्ण पाल सिंह, मदन पाल सिंह, वीर सिंह पंवार, मनोज कुमार और प्रधान रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
