मातम में बदली बकरीद के त्योहार की खुशियां

रुड़की।  नगर के एक घर में ईद पर खुशी की जगह मातम पसर गया। तीन दोस्तों संग नहा रहा परिवार का किशोर और एक दोस्त गंगनहर में बह गए। इनमें से एक को तो बचा लिया गया जबकि दूसरा अभी लापता है। परिजन और पुलिस उसे तलाश रहे हैं। परिवार के अलावा पूरे मोहल्ले में शोक छाया हुआ है। ईद पर लक्सर के मुस्लिम परिवारों में भी खुशी का माहौल था। दोपहर को कस्बे में आदर्श कालोनी मोहल्ले के चार हमउम्र किशोर घूमने और शॉपिंग के इरादे से बाइक लेकर रुड़की चले गए। भीषण गर्मी में चारों सोलानी पार्क के पास गंगनहर में नहाने लगे। इसी दौरान दो युवक नहर में बहने लगे। शोर मचाने पर वहां मौजूद लोगों ने उनमें से अब्दुल्ला पुत्र शेर अली को तो निकाल लिया जबकि दानिश (18) पुत्र अफजाल नदी में बह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *