रजत बोरा का फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर चयन

रुड़की। 84 उत्तराखंड वाहिनी एनसीसी बटालियन के एल्युमिनी कैडेट रजत बोरा का भारतीय वायुसेना में फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर चयन हुआ है। रजत बोरा भारतीय वायुसेना अकेडमी हैदराबाद में तीन जुलाई को ट्रेनिंग के लिए जाएंगे। रजत बोरा फौजी परिवार से आते हैं। परिवार की तीसरी पीढ़ी भारतीय सेना में अब अपनी सेवा देगी। इनके दादा स्व. पान सिंह बोरा कुमाऊं रेजिमेंट से ऑर्डिनरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त थे। उनके पिता नायब सूबेदार देवेंद्र सिंह बोरा आर्मी मेडिकल कोर से सेवानिवृत्त हैं। रजत बोरा डीएवीपीजी कॉलेज रुड़की से वर्ष 2019 में बीएससी पास करके रिलायंस कंपनी में सिक्योरिटी अधिकारी के पद पर सूरत गुजरात में तैनात थे। एनसीसी कैडेट रहते समय उन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर कई कैंपों में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *