पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया

चम्पावत। वन महोत्सव के तहत जुलाई के प्रथम सप्ताह में बूम वन क्षेत्र में पौधारोपण किया गया। इस दौरान लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया। बूम रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि बूम क्षेत्र से लगे सूखीढांग, गंगसीर, राप्रावि पोथ, पूर्णागिरि सहित अन्य राजकीय आवासीय परिसरों, सार्वजनिक स्थलों में तमाम प्रकार के पौधों का पौधारोपण किया गया। बताया कि इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए जनजागरुकता अभियान भी चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *