कोविड कर्मी मांगों को लेकर दून पहुंचे

चम्पावत। कोरोना काल के दौरान आउटसोर्सिंग माध्यम से अस्पतालों में रखे गए स्वास्थ्य कर्मियों ने एक बार फिर सेवा विस्तार की मांग की है। मांगों को लेकर चम्पावत से कई कर्मचारी देहरादून रवाना हुए हैं। चम्पावत फ्रंटलाइन यूनियन के अध्यक्ष नीरज पंत ने बताया कि 14 मार्च से पहले सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी गई थी। तब स्वास्थ्य विभाग की ओर से शीघ्र सेवा विस्तार करके समायोजन का आश्वासन दिया गया था। लेकिन महीनों गुजरने के बाद भी न तो सरकार ने उनके हक में फैसला सुनाया न स्वास्थ्य विभाग उनकी सुध ले रहा है। निकाले गए कर्मचारियों का कहना है कि जल्द उनका समायोजन अस्पताल में रिक्त पड़े वार्ड बॉय, फार्मासिस्ट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, पर्यावरण मित्रों के पदों पर किया जाए। पंकज रंसवाल, सुनील नरियाल, हेमंत कुमार, सुमित कुमार, नीरज पंत, सूरज गोस्वामी, हरीश चंद्र जोशी ने मांगे पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *