कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक

रुड़की। पंचलेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास की शिवरात्रि पर शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। आसपास के ग्रामीणों के साथ साथ दूर दूर से आए शिवभक्त कावड़ियों ने भी शिवलिंग का जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। श्रावण मास की शिवरात्रि पर सुल्तानपुर क्षेत्र के प्राचीन पंचलेश्वर महादेव मंदिर पर शिवभक्त कावड़ियों की सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। इसके बाद दिन भर शिवभक्त कांवड़ियों ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया। दिनभर स्थानीय लोगों के साथ दूर दूर से आए कावड़ियों की भी आवाजाही लगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *