एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन की जिला कार्यकारिणी घोषित
देहरादून
उत्तराखंड एससी-एसटी इंप्लाइज फेडरेशन की देहरादून शाखा की जिला कार्यकारिणी का अधिवेशन दून में संपन्न हुआ। महालक्ष्मी वेडिंग प्वाइंट में फेडरेशन की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। जिला अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इसमें मनमोहन भारती ने शिवलाल गौतम के पक्ष में नाम वापस लिया। शिवलाल दूसरी बार जिला अध्यक्ष निर्वाचित घोषित हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य रामबाबू विमल, चुनाव अधिकारी प्रधानाचार्य एसएल आर्य ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर बबलू सिंह, उपाध्यक्ष बलदेव सिंह साह, उपाध्यक्ष (महिला) हेमलता, महासचिव अंजू कुठारा, सहसचिव संजय सिंह, कोषाध्यक्ष उमेश चंद्र, संगठन सचिव हुकुम लाल नाथ, संगठन सचिव (महिला) संगीता रानी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। अधिवेशन में मुख्य अतिथि फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष करमराम ने कहा कि शीघ्र ही प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होगी। इसमें एससी-एसटी कार्मिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए रणनीति तय की जाएगी। प्रांतीय महासचिव हरि सिंह ने सरकार से मांग की है कि एससी-एसटी कार्मिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाना चाहिए। फेडरेशन के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष इंजी। सीएल भारती की देखरेख में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। संचालन फेडरेशन के आजीवन सदस्य जितेंद्र सिंह बुटोइया ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रशेखर, संगठन सचिव इंजी। गंभीर सिंह तोमर, निवर्तमान जिला महासचिव रघुवीर सिंह तोमर, निवर्तमान कोषाध्यक्ष मोहनलाल, दीपक चंद्रा, बृजेश कुमार, मोनिका रानी, अनुपम, राकेश शाह, वेद प्रकाश, जोगेंद्र, रणवीर सिंह राय, लखपत सिंह, ललित धीमान, गोपाल सिंह रावत आदि उपस्थित रहे।