पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत को पीएम मोदी चित्रित चित्र किया भेंट

देहरादून

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आज इसी क्रम् में भाजपा आईटी सेल विभाग एवं ई-ग्रंथालय अध्ययन कक्ष के महानगर संयोजक सचिन जैन ने लोकसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित अनुराग रमोला द्वारा चित्रित चित्र भेंट किया। इस अवसर पर तीरथ सिंह रावत ने कहा कि में प्रधानमंत्री द्वारा किए गए सभी कार्यों की अंतः करण से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं कि उनके नेतृत्व में आज भारत के प्रत्येक व्यक्ति का अंतिम व्यक्ति तक विकास हुआ है। इस अवसर पर सचिन जैन ने कहा कि हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने अपनी सेवाएं अपने तन मन धन से दिन रात एक कर के कार्य किए हैं उनकी कड़ी मेहनत से आज देश का प्रत्येक व्यक्ति प्रत्येक बच्चा उन पर गर्व महसूस करता है। इस अवसर पर अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *