विधायक से मिल महिला सुरक्षा पर जताई चिंता

देहरादून

महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट की सदस्यों ने विधायक विनोद चमोली से मुलाकात कर महिलाआंे की सुरक्षा पर चिंता जताई है। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण ट्रस्ट की अध्यक्षा रेनू रौतेला ने बताया कि उत्तराखण्ड की बेटी अंकिता भण्डारी को जिस प्रकार अनैतिक काम करने के लिए बाध्य किया जा रहा था, और अंकिता भंडारी का बात न मानने पर उन बातों का सख्ताई से विरोध करने पर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। इस दुःखद घटना पर महिला उत्थान शक्तिकरण ट्रस्ट के द्वारा गहरा दुःख व्यक्त करते हुए अंकिता हत्याकांड की निष्पक्ष जांच के साथ-साथ पैसों के नशे में चूर दोषियों को कठोर से कठोरतम सजा की मांग की गयी। इस अवसर पर अनूप पंवार ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा विधायक विनोद चमोली से आग्रह किया गया कि हमारे क्षेत्र के आस-पास जो भी बड़े-बड़े व्यापारिक संस्थान, होटल, रिजोर्ट, रेस्टोरेन्ट, हॉस्टल एंव सरकारी, गैर-सरकारी संस्थाओं में कार्य कर रही हमारी बहन-बेटियों की सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा ठोस नीति बनाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *