सामूहिक कैंडिल मार्च निकाल अंकिता भंडारी को दी श्रद्धांजलि

देहरादून

महिला उत्थान सशक्तिकरण ट्रस्ट की सभी महिलाओं और मातृशक्ति के द्वारा कारगी चौक से पथरी बाग चौक तक सामूहिक कैंडिल मार्च के माध्यम से अंकिता भंडारी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर ट्रस्ट की सभी महिलाओं ने अंकिता हत्याकांड मामले में गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा इस जघन्य अपराध के मामले में आरोपियों के खिलाफ त्वरित फास्ट ट्रैक न्यायालय में कार्रवाई करते हुए जो भी इस जघन्य हत्याकांड में शामिल है उन सभी को कठोर से कठोरतम सजा दी जाये। उन्होंने कहा कि ताकि उत्तरखंड में इस प्रकार के जघन्य अपराध की पूर्णावर्ती न हो सके। इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्ष रेनू रौतेला ने कहा कि इस जघन्य अपराध की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। इस अवसर पर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना वयक्त करते हुए रजनी तड़ियाल ने भावक मन से कहा एक बेहतरीन उत्तराखंड की बेटी के लिए मेरे आंसू बह रहे हैं। भगवान उसकी आत्मा को शांति दे। उन्होंने कहा कि एक तरफ देश राष्ट्रीय बेटी दिवस मना रहा है वहीं दूसरी ओर एक बाप जिसने अपनी बेटी को छोटी सी उम्र में घर को चलाने की जिम्मेदारी उठाने के लिए बेटी अंकिता को सम्मान देना था। उन्होंने कहा कि परन्तु उस बाप द्वारा बेटी को मुखागनी देनी पड़ रही है। इस अवसर पर अनेकों लोग भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *