सोलानी का जर्जर तटबंध कई गांवों के लिए खतरा बना

रुड़की। पिछले दस साल से देखरेख और मरम्मत के अभाव में सोलानी नदी का तटबंध जर्जर हो गया है। इससे कुंआखेड़ा, ढाढेकी, मथाना सहित दस से ज्यादा गांव पर खतरा मंडरा रहा है। यहां के ग्रामीणों ने सांसद निशंक से मिलकर इसके सुदृढ़ीकरण की मांग की है। सांसद ने उन्हें कार्यवाही कराने का भरोसा दिया है। मंगलवार को हरिद्वार से भाजपा सांसद निशंक लक्सर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने आए थे। इस दौरान ढाढेकी के प्रधान राजपाल सिंह के साथ कई गांवों के लोगों ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने सांसद को ज्ञापन देकर बताया कि सोलानी नदी लक्सर के ढाढेकी, कुंआखेड़ा व मथाना गांव से बिल्कुल सटकर बहती है। गांव की तरफ नदी पर तटबंध बना है। तटबंध पर जंगली जंतु अक्सर बिल बनाते हैं, जिससे यह हर साल कमजोर हो रहा है। सिंचाई विभाग दस साल से मरम्मत तो क्या इसकी देखभाल भी नहीं कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *