भू-कटाव रोकने को उठाएं प्रभावी कदम
चम्पावत। बनबसा ग्राम सभा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश चंद ने सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रशांत वर्मा से सड़कों में हो रहे भू कटाव को रोके जाने की मांग की है। सोमवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने ग्रामीणों के साथ शारदा नहर के गुदमी, बनबसा, कैनाल की सड़कों में हो रहे भू कटाव का जायजा लिया। इस दौरान नहर से कई जगह पर सड़कों के नीचे कटाव किया जा रहा है। जिस कारण भविष्य में सड़क को काफी नुकसान पहुंचने का अंदेशा जताया। आवाजाही में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मामले में ग्रामीणों ने एसडीओ से शीघ्र प्रभावी कदम उठाने की बात कही। यहां विक्रम चंद, विजय जोशी, नवीन भट्ट, चंद्र सिंह खोलिया, देवेंद्र सिंह, संतोष चंद रहे।
