हिमांशु का एनडीए में चयन

चम्पावत। चम्पावत शहर के एबीसी आल्मामैटर स्कूल के छात्र हिमांशु मेहरा का एनडीए में चयन हो गया है। लिखित परीक्षा के बाद हिमांशु ने एसएसबी इंटरव्यू परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। हिमांशु के पिता खुशाल सिंह बैंक में कार्यरत हैं। जबकि माता गृहिणी हैं। हिमांशु की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर की है। स्कूल प्रबंधक डॉ. मदन सिंह महर, मोहित पचौली, नीरज जोशी आदि ने हिमांशु की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *