पिता ने दी तहरीर, बेटे पर मुकदमा दर्ज
चम्पावत। टनकपुर कोतवाली में पिता की तहरीर पर पुलिस ने बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बीते दिन बेटे ने पिता की पिटाई कर शरीर पर गर्म पानी डाल दिया था। जिसमें पिता बुरी तरह से झुलस गया था। कोतवाल चंद्र मोहन सिंह ने बताया कि शहर के वार्ड संख्या पांच निवासी 18 वर्षीय युवक ने मामूली कहासुनी के बाद 40 वर्षीय पिता को बुरी तरह पीट दिया। विरोध करने पर गुस्साए बेटे ने पिता के शरीर में उबल रहा गर्म पानी डाल दिया। इससे उसका पिता बुरी तरह से झुलस गया। बताया कि घायल पिता ने बेटे के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके बाद बेटे गौरव पर धारा 325 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
