अकादमिक श्रेष्ठता का केन्द्र बनेगा एसएमजेएन कालेज: श्रीमहंत रविंद्र पुरी

हरिद्वार। एसएमजेएन कॉलेज की छात्रा भव्या भगत ने अर्थशास्त्र में और शाहिन ने समाजशास्त्र विषय में नेट की परीक्षा उत्तीर्ण किया गया है। गुरुवार को दोनों छात्राओं ने पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी पहुंचकर कालेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी से आशीर्वाद दिया। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि एसएमजेएन कालेज भविष्य में उत्तराखण्ड राज्य में अकादमिक श्रेष्ठता का प्रमुख केन्द्र बनेगा। श्रीमंहत रविंद्र पुरी ने इस अवसर पर महाविद्यालय के द्वारा चलाये जा रहे निरंजनी सुपर-33 की प्रशंसा की। कहा कि प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए सुपर-33 इनिसियेटिव अत्यन्त प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। इस सत्र में निरंजनी सुपर 33 बैच की यह तीसरी सफलता है। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी, समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. जेसी आर्य, रूचिता सक्सेना, प्रो. विनय थपलियाल, कार्यालय अधीक्षक मोहन चन्द पाण्डेय, राजकुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *