तेजाब डालने वाले पर कार्रवाई की मांग
हरिद्वार। एक पशु पर तेजाब डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर वैदिक गौशाला के अध्यक्ष राजेश रस्तौगी, बीनू रोड, अशोक पाठक ने एसएसपी को शिकायत की। राजेश रस्तौगी ने बताया कि थाना बहादराबाद के ग्राम भौरी भारापुर में किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक पशु के ऊपर बदनीयती से तेजाब डालकर उसको जान से मारने की कोशिश की हैं। जिस कारण गांव की शांतिभंग होने का अंदेशा हैं।
