बिजली गुल होने से गर्मी में ग्रामीण परेशान

रुड़की। रविवार को मक्खनपुर गांव में ट्रांसफार्मर से जोड़ने वाला केबिल खराब हो गया था। इससे करीब 20 घर अंधेरे में डूब गए। इस कारण ग्रामीणों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। लोगों को पीने के पानी तक की परेशानी झेलनी पड़ी। ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर बिजली घर पहुंच कर तार को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की। एसडीओ उस्मान अली ने बताया कि केबिल खराब होने के कारण बिजली चली गयी थी। तार को बदलवाकर बिजली सुचारू करवा दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *