गुप्तकाशी में हुआ युवा संवाद एवं पंच प्राण शपथ कार्यक्रम

रुद्रप्रयाग। नेहरु युवा केन्द्र रुद्रप्रयाग के सहयोग से नव किरण स्वायत सहकारिता नारायणकोटी द्वारा युवा संवाद व पंच प्राण शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ जैक्सवीन स्कूल गुप्तकाशी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लखपत सिंह राणा द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। इसके साथ ही सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ग्राम संगठन द्वारा पर्यावरण पर सुन्दर नाटक प्रस्तुत किया गया। वक्ता के रूप में लोकेन्द्र बलूदी द्वारा स्वच्छता पर विस्तार से जानकारी दी गई। पृथ्वी के बदलते वातावरण पर गंभीरता से चर्चा कि गई। साथ ही स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक किया गया। द्वितीय वक्ता के रूप में लखपत राणा ने युवाओं से संवाद किया गया और उन्हें बदलते भारत की जानकारी दी। समापन पर दात्र-छात्राओं को पंच प्राण की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर डॉ जैक्सवीन स्कूल के प्रबंधक लखपत राणा, सेवा इन्टरनेशनल से लोकेन्द्र बलूदी, रीप परियोजना नवकिरण स्वायत सहकारिता से बिजनेस प्रमोटर आनन्द बंशल, लेखागार सुमन देवी, आईपीआरपी से मीना भट्ट, सीआरपी से अंजना नौटियाल के साथ ही ग्राम संगठन की महिलाएं एवं युवा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *