पूर्व पार्षद और महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष बोले 10 अगस्त रखो हटाए कर्मचारी

हरिद्वार। नगर निगम से हटाए गए आउटसोर्स सफाई कर्मचारियों को फिर से रखने की मांग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। नगर आयुक्त ने स्पष्ट तौर पर कहा कि जगह होने पर ही सफाई कर्मचारियों को रखा जाएगा। जबकि पूर्व पार्षद कन्हैया खेवड़िया और कार्यकारी महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि यदि 10अगस्त तक हटाए गए कर्मचारियों को नहीं रखा गया तो आंदोलन किया जाएगा। नगर निगम के अपर रोड क्षेत्र में सफाई का काम करने वाली कंपनी ने करीब 50 अस्थाई सफाई कर्मचारियों को काम से निकाल दिया है। इधर, हटाए गए सफाई कर्मचारियों को फिर रखने की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस के पार्षद राजीव भार्गव, महानगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, पूर्व पार्षद कन्हैया खेवड़िया, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, युवा कांग्रेसी नेता तुषार कपिल ने नगर आयुक्त से वार्ता की। इस दौरान नगर आयुक्त और प्रतिनिधिमंडल के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना गहराया कि नगर आयुक्त के साथ भीड़ ने धक्कामुक्की तक कर दी थी। कन्हैया खेवड़िया और अमन गर्ग का कहना है कि इसके बाद मंगलवार शाम को ही वार्ता के दौरान हटाए गए कर्मचारियों को रखने का आश्वासन दिया गया था। वहीं नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती का कहना है कि जगह होने पर ही किसी कर्मचारी को रखा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *