10लाख रु० तक बढ़ाई शिक्षकों की क्रेडिट लिमिट
हरिद्वार। राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों, कर्मचारियों के खातों की सोमवार को उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने क्रेडिट लिमिट दस लाख रुपये तक बढ़ा दी है। राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि पहले सीसीएल में 25 लाख रुपये था। लेकिन अब इसको बढ़ाकर 35 लाख रुपये किया गया है। इस योजना का वही शिक्षक लाभ उठा सकते हैं। जो सेवा में स्थाई हों, उत्तराखंड राज्य में कार्यरत होने के साथ-साथ राजकीय प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के सदस्य हैं। या जिन्होंने कम से कम दो वर्ष की नियमित और संतोषजनक सेवा पूरी कर ली है। जिला महामंत्री दर्शन सिंह पंवार ने कहा कि ऐसे शिक्षक और कर्मचारी जिनकी तीन वर्ष की सेवा शेष रही हो, उनका वेतन खाता इसी बैंक की किसी भी शाखा में होना अनिवार्य है।
