मातृसदन की सुरक्षा को पुलिस गंभीर नहीं : शिवानंद
हरिद्वार। स्वामी शिवानंद ने कहा कि मातृसदन की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन गंभीर नहीं है। अभी तक डीएम और एसपी ने उनसे संपर्क करना उचित नहीं समझा। उन्होंने कहा कि मातृसदन कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के लिए तैयार है।
सोमवार दोपहर बाद मातृसदन में पत्रकार वार्ता करते हुए शिवानंद ने कहा कि पूर्व में मातृ सदन की शिकायत पर डीएम और एसएसपी मातृ सदन में आकर घटना की जांच करते थे। लेकिन वर्तमान में लगातार दो घटनाएं घटित हुईं, लेकिन अभी तक डीएम-एसएसपी ने मातृ सदन आना उचित नहीं समझा। उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन ने मातृ सदन में घटित घटनाओं को मामूली बताते हुए रफादफा करने का प्रयास किया है। पिछले दिनों घटित दोनों घटनाओं से पता चलता है कि मातृ सदन के खिलाफ साजिश रची जा रही है।
