आपदा प्रभावितों को राहत राशि बांटने का काम तेज
रुड़की। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह के निर्देशन में राजस्व विभाग की ओर से आपदा प्रभावित लोगों को राहत राशि बांटने का काम तेजी से चल रहा है। रजिस्ट्रार कानूनगो विजेंद्र कश्यप ने बताया कि क्षेत्र में सर्वे के लिए चार विभागों राजस्व, उद्यान, कृषि और गन्ना विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम में बनाई गई है, जो गांव-गांव जाकर आपदा प्रभावितों के नुकसान का सर्वे कर रही है।
