70 ग्राम चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

हरिद्वार। 70 ग्राम अवैध चरस के साथ कनखल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चरस कहां से ला रहा था, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। एसओ नितेश शर्मा के मुताबिक मंगलवार की देर शाम जगजीतपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तेामर टीम के साथ गश्त कर रहे थे। ग्राम अजीतपुर तिराहे पर पहुंचे। जहां एक युवक पुलिस को देखते ही जेब से पैकेट निकालकर फेंक दिया और भागने लगा। संदेह होने पर पीछा कर आगे जाकर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बबलू निवासी ग्राम मिस्सरपुर कनखल बताया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *