पंडित जीबी पन्त की 135वीं जयन्ती कलेक्ट्रेट सभागार में समारोह का आयोजन

हरिद्वार। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 135वीं जयंती पर कलक्ट्रेट सभागार में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। एडीएम पीएल शाह ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई। आजादी के बाद वह कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे। पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया। देश के विकास में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उप जिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान, पीडी केएन तिवारी, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, आपदा प्रबन्धन अधिकारी मीरा रावत, नवल किशोर, नारायण शरण तिवारी, जेपी शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *